श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के बसौरा में दो दिन पहले शराब के लिए पैसे न देने पर मां की मारपीट कर गला दबाने व इलाज के दौरान मौत होने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गौरतलब है कि बसौरा गांव निवासी चंद्रबली अनुरागी के इकलौते पुत्र चंद्रशेखर ने छह अप्रैल को अपनी मां रामप्यारी से शराब के लिए पैसे मांगे थे। मना करने पर मारपीट कर दी थी और गला दबा दिया था। जिससे रामप्यारी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
पिता ने थाने में तहरीर देकर पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई शिव स्वरूप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कानपुर-सागर हाईवे पर सूरा चौकी के पास से आरोपी को चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय पेशी के बाद जेल भेजा गया।