फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे में रोटी बनाकर कांग्रेसी महिलाओं ने महंगाई पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा की महिलाएं मंगलवार को सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने शहर के आल्हा चौक में अनूठा प्रदर्शन किया। तीखी धूप के बीच लकड़ियों से चूल्हा जलाकर रोटी बनाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जितेंद्र सिंह को सौंपा। जिसमें रसोई गैस के बढ़े दाम तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकीला बानो उर्फ मामा भारती के नेतृत्व में 50 से अधिक महिलाएं आल्हा चौक पहुंची और महंगाई के विरोध में धरने पर बैठ गईं। इस दौरान महिलाओं ने कंडों और लकड़ी से मिट्टी का चूल्हा जलाकर रोटी सेंकी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। सरकार महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम है। गैस सिलिंडर के दाम एक हजार रुपये के पार पहुंच गए हैं। जिससे गरीब वर्ग के लोग सिलिंडर नहीं ले पा रहे हैं और मिट्टी के चूल्हे से भोजन बनाने को मजबूर हैं। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में शिवदेवी, रजनी, जाकरा बेगम, रोशनी, आरती, नीलम, गुलशन, पाना, पुष्पा, राजाबाई, उमादेवी समेत तमाम महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें