फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने धोखाधड़ी कर दो बैंकों से निकाला कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। बैक में भूमि बंधक रखकर कर्ज निकालने और उसी भूमि से दूसरे बैंक से कर्ज लेने का मामला सामने आया है। न्यायालय ने किसान के खिलाफ कोतवाली कुलपहाड़ में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के टिकरिया गांव निवासी फूलसिंह ने वर्ष 2017 में एसबीआई कुलपहाड़ में जमीन बंधक कराकर एक लाख 71 हजार रुपये का ग्रीन कार्ड बनवाया था। इसके बाद किसान ने धोखाधड़ी करके उसी जमीन को एसबीआई पनवाड़ी में बंधक कराकर 3.25 लाख रुपये कर्ज ले लिया था। ऑडिट में एसबीआई कुलपहाड़ से सात मामले संदिग्ध पाए गए। एक मामला फूल सिंह का सामने आने पर शाखा प्रबंधक कुलपहाड़ ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
एसबीआई शाखा कुलपहाड़ के अधिवक्ता अयोध्या सिंह ने बताया कि उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया था। सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलपहाड़ दिव्यकांत सिंह राठौर ने अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोपी फूल सिंह ने उक्त बंधक भूमि बेच दी है। जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें