फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत नौ लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

बांसपहाड़ी गांव निवासी जगदीश (30) मंगलवार को बाइक से किसी कार्य से अपने दो अन्य साथी संतोष (36) व मोनू (28) के साथ आया था। काम पूरा होने पर सभी लोग बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रात करीब दस बजे गांव से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह करहराखुर्द निवासी जगन्नाथ (70), सुभाष नगर निवासी अंकित (35), मोहारी निवासी खुशबू (16), गंज निवासी सुमित (12), पठानपुरा निवासी समीर (22) व महोबकंठ निवासी रामप्रकाश (30) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें