बेलाताल (महोबा)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को जैतपुर में मतदाता जागरुकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, ब्लॉक गेट, अस्पताल होते हुए विभिन्न स्थानों पर पहुंची । इस दौरान छात्राएं हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर लेकर चल रहीं थीं। छात्राएं बड़े बूढ़े हो या जवान सभी मिलकर करें मतदान के नारे लगाए । इस मौके पर प्रधानाचार्या शशि देवी, अध्यापिका संध्या द्विवेदी, नेहा दीक्षित, मोनिका सुल्लेरे, नंदराम अहिरवार व अरुण कुमार नायक मौजूद रहे।