फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ई-रिक्शा से भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। अस्थौन-चरखारी मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। एक अन्य घटना में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के कस्बा मुस्करा निवासी नरेंद्र (20) बाइक से किसी कार्य से चरखारी आ रहा था। अस्थौन गांव के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। हादसे में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। नरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल रहे।
कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य घटना में लवकुशनगर निवासी देवेंद्र अपने साथी प्रेम के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें