कार्यक्रम में बोलती राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने महोबा के फतेहपुर बजरिया में मूंगफली प्लांट का उद्घाटन किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है। महोबा में मूंगफली के उत्पादन से यहां के लोगों का व्यापार बढ़ेगा। यहां से मूंगफली को बांग्लादेश, दुबई आदि देशों में निर्यात किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी ने बताया कि लक्ष्मीकांत ने दो करोड़ रुपये की लागत से प्लांट तैयार कराया है। जिसका शुभारंभ होने से किसानों को लाभ होगा। मूंगफली का दाना निकालकर इसे विभिन्न प्रदेशों के अलावा अन्य देशों में भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।