फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

196 करोड़ की लागत से होगा रिंग रोड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने 100 पाम रिसोर्ट में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महोबा के विकास कार्यों के समीक्षा की। बताया कि महोबा शहर के विकास के लिए 196 करोड़ रुपये की लागत से 12.6 किमी की रिंग रोड तैयार करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य सचिव ने पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, खनन व अन्य निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। पर्यटन विभाग की गोरखगिरि विकास एवं रोपवे परियोजना जिसका हाल में ही 10.24 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं के बारे में उन्होंने कहा कि इस योजना को एक साल के भीतर पूर्ण किया जाए।
उन्होंने मंडलायुक्त चित्रकूटधाम को निर्देशित करते हुए कहा कि इस योजना का अपने पर्यवेक्षण में निर्माण कराएं और प्रतिमाह इसका निरीक्षण करें। उन्होंने मदन सागर, कीरत सागर का विकास आदि कार्यों की समीक्षा की। जल जीवन मिशन जिसके तहत पांच पेयजल परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, की समीक्षा करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लगभग 55 फीसद कार्य पूर्ण हो चुका है, जून 2022 तक सभी परियोजनाएं पूर्ण हो जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना पूर्ण हो चुकी है, इससे लगभग 59000 हेक्टेयर का क्षेत्र सिंचित होगा। उन्होंने बताया कि महोबा में चिकित्सा के क्षेत्र में 200 बेड का अस्पताल तथा नवीन जिला अस्पताल तैयार किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए 169 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को लेकर मंगल गढ़ दुर्ग को मुक्त कराने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मंडलायुक्त चित्रकूटधाम दिनेश कुमार सिंह, आईजी के सत्यनारायण, डीएम सत्येन्द्र कुमार, एसपी सुधा सिंह सहित अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें