महोबा। सीएचसी कुलपहाड़ से महोबा महिला अस्पताल रेफर की गई प्रसूता ने रास्ते में एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत में सुधार बताया गया।
कोतवाली कुलपहाड़ के रमपुरा गांव निवासी सोनम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी कुलपहाड़ ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। 102 नंबर एंबुलेंस से प्रसूता को महोबा लाया
जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने नवजात शिशु को जन्म दे दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल पहुंचाया गया।