भरवारा (महोबा)। पनवाड़ी ब्लॉक के विजयपुर में चल रहे अवधूतानंद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन एक मुकाबला खेला गया। द्वासी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित दस ओवर के मुकाबले में टीम ने महज 44 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंडवारा टीम ने तेज शुरुआत की और तीन ओवरों में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 45 रन बना लिए। जिससे अंडवारा की टीम सात विकेट से विजेता रही। अंडवारा टीम के खिलाड़ी कल्लू ने 22 रन बनाए और तीन विकेट लिए।