फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पांच दिन पहले दबंगों की पिटाई से आहत क्रशर कारोबारी संदीप सिंह की आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की शाम परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के हमीरपुर चुंगी निवासी क्रशर कारोबारी संदीप सिंह 15 अक्तूबर को अपने एक मित्र के साथ झांसी गए थे। रास्ते में रानीपुर के पास कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस पर दबंगों ने संदीप सिंह की घेरकर पिटाई की थी। इससे आहत संदीप सिंह ने 16 अक्तूबर को घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने घटनास्थल से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया था। इसमें रानीपुर निवासी छह लोगों पर मारपीट किए जाने से आहत होकर जान देने की बात लिखी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने से खफा परिजनों व इलाकाई लोगों ने गुरुवार की शाम हमीरपुर चुंगी से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च डीएम आवास, परमानंद तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, पालीवाल मॉर्केट होते हुए आल्हा चौक पहुंचा। जहां मृतक कारोबारी को श्रद्धांजलि की गई।
इसके बाद लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके सनी सिंह, विपिन भदौरिया, दुर्गेश सिंह, दीपू सिंह, अनूप पालीवाल, अखिलेश शिवहरे, दुष्यंत सिंह, राजेंद्र चंदेल, राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें