फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग की दौड़ में मनीषा व फिजा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। जिले के जैतपुर व चरखारी ब्लॉक में मिनी बालक्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। 50 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में मनीषा और 100 मीटर में फिजा ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जैतपुर के एसके महाविद्यालय के समीप ग्राउंड में आयोजित बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ एबीएसए गौरव शुक्ला व ग्राम प्रधान छोटेलाल ने फीता काटकर किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नगाराडांग की मनीषा को पहला स्थान मिला। बालक वर्ग की खो-खो व कबड्डी में कुड़ई की टीम विजेता रही। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक आदित्यमणि शर्मा, हरिश्चंद्र, विनोद कुमार, सुधीर सोनी समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
चरखारी संवाद के अनुसार डाक बंगला मैदान में आयोजित मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ एबीएसए प्रीति राजपूत ने किया। 50 मीटर दौड़ में राघवेंद्र और 100 मीटर में खुशी अव्वल रहीं। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पवन, लंबी कूद में प्रांशी ने बाजी मारी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा, भूपेंद्र सिंह सेंगर, मानगिरी, आशीष पाठक, अनिल कुमार, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें