फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति: डुबकी लगाकर कमाया पुण्य, जगह-जगह खिचड़ी भोज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



महोबा/पनवाड़ी। जिले में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। सोमवार को लोगों ने शुभ मुहूर्त पर जलाशयों में डुबकी लगाकर पुण्यफल कमाया। जगह-जगह खिचड़ी भोज और मेलों के आयोजन चलते रहे। शुभ मुहूर्त पर लोग परिवार समेत सुबह से ही ऐतिहासिक व प्राचीन जलाशयों में पहुंचे। जहां स्नान करने के बाद खिचड़ी और तिल दान किया।







महोबा/पनवाड़ी। मकर संक्रांति पर सुबह से ही पूरा जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। भीषण ठंड के बीच लोग परिवार समेत शहर के विजय सागर, कीरत सागर, रामकुंड, उर्मिल बांध आदि स्थानों पर शुभ मुहूर्त में डुबकी लगाई। ब्राह्मणों को खिचड़ी दानकर पुण्यफल कमाया। विजय सागर पक्षी विहार व शिवतांडव पार्क में लगे मेलों में बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। गोरखगिरि पहाड़ पर स्थित सिद्धबाबा परिसर व तहसील चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर व भटीपुरा में पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में विशाल खिचड़ी भोज के आयोजन किए गए। इस मौके पर चित्तर सिंह, अनुरुद्ध प्रताप, अंकित राजपूत, विनोद रैकवार, रोहित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पनवाड़ी संवाद के अनुसार झारखंड धाम पर सुबह से ही स्नान करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। परिवार सहित लोगों ने नदी में स्नान किया। इस दौरान विशाल मेले का आयोजन किया गया। वहीं महोबकंठ में सिद्धबाबा मेला महोत्सव और जैतपुर में 15 दिवसीय चल रहे भव्य मेले में लोगों की भीड़ जुटी। सिद्धबाबा मेले में महिलाओं ने घरेलू उपयोग की सामग्री की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें