फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर में आई खराबी, 36 गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। पावर हाउस महोबकंठ की चार्जिंग मशीन खराब होने 36 गांव की बिजली गुल हो गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

महोबकंठ पावर हाउस की मशीन का चार्जर मंगलवार की सुबह खराब हो गया। जिससे महोबकंठ, लिलवा, काशीपुरा, घुटई, रूरी, दिदौरा, तेलीपहाड़ी, माधवगंज समेत 36 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीण पवन कुमार, विनोद, रामप्रकाश आदि का आरोप है कि संबंधित जेई क्षेत्र में नहीं रहते हैं। जिससे बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है और कोई सुनने वाला नहीं है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल न होने से गांवों मेंरहा। बिजली विभाग के अवर अभियंता अनीस अली का कहना है कि डीसी मशीन का चार्जर खराब होने पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। मशीन दुरुस्त कराई जा रही है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें