फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में दूसरी शादी रचाने के दौरान पहुंची पहली पत्नी का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के मंगरौलकलां गांव में मंदिर से चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाए जाने की भनक लगने पर पहुंची पहली पत्नी ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस शादी रुकवाते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के तिंदौली गांव निवासी प्रियंका की शादी वर्ष 2019 में सेला पुरवा पनवाड़ी निवासी चंद्रपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। जिस पर पीड़िता ने न्यायालय में भरण-पोषण और दहेज उत्पीड़न का वाद दायर किया था। जिसके बाद से प्रियंका मायके में रह रही थी।
मंगलवार को पति चंद्रपाल मंगरौलकलां गांव के एक मंदिर में दूसरी शादी कर रहा था। जिसकी भनक प्रियंका को लग गई। प्रियंका ने परिजनों के साथ मंदिर पहुंच जमकर हंगामा किया और उसके रहते दूसरी शादी न करने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन

सूचना पर थाना अजनर पुलिस ने शादी रुकवा दी।
थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि मंदिर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। पहली पत्नी ने थाने आकर सूचना दी। पुलिस को मौके पर भेजकर शादी रुकवा दी गई है। दोनों पक्षों का थाने में समझौता हुआ है कि जब तक न्यायालय में मामला है। तब तक कोई शादी नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें