फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से रिश्तेदारी में गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। लमौरा गांव में बाइक की चेन सही कर रहे युवक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। उपचार को ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना खरेला के कुड़ार गांव निवासी मुन्नालाल (25) अपनी बहन की ससुराल लमौरा गांव गया था। सोमवार की देर शाम पड़ोसी की बाइक लेकर किसी कार्य से कस्बा बेलाताल जा रहा था। लमौरा मार्ग पर बाइक की चेन उतर गई। वह बाइक खड़ी कर चेन सही करने लगा। इसी दौरान पीछे से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में मुन्नालाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले गए। डाक्टरों ने रेफर कर दिया। छतरपुर ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर बेलाताल चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि दुर्घटना को करने वाले बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें