महोबा में पिछड़ी जाति के एक युवक को दंबगों ने कुर्सी पर बैठा देखकर धमकी दी तो पीड़ित युवक न्याय की गुहार लगाते हुए डीएम की चौखट कर पहुंच गया। कभी अनुसूचति जाति के दूल्हे को घोड़ी पर बैठने की पाबंदी तो कभी अनुसूचति जाति के ग्राम प्रधान को हाथ से पकड़ कर कुर्सी से नीचे उतार दिया जाता है।
बुंदेलखंड के महोबा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बरात पहाड़ी इलाके का है। यहां रहने वाला एक परिवार जिलाधिकारी की चौखट पर अपने साथ हो रहे भेदभाव की शिकायत करने पहुंचा।