फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महोबा में घर में अकेली बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर, आरोपी हिरासत में

Thu, 21 Oct 2021 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को घर में अकेली अनुसूचित जाति की 12 वर्षीय बालिका से एक युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका की हालत बिगड़ने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। देर शाम घर पहुंची मां को बालिका ने पूरी घटना बताई, तब मां उसे जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखकर झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। गांव निवासी बालिका सोमवार को घर में अकेली थी। मां खेत पर काम करने गई थी, पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं।

 
विज्ञापन

दोपहर लगभग तीन बजे गांव का ही कल्लू अहिरवार ने घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म किया। मां के खेत से घर लौटने पर बालिका ने घटना की जानकारी दी। हालत गंभीर होने पर मां उसे सीएचसी लेकर पहुंची। वहां से जिला अस्पताल और बाद में झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

झांसी में बालिका का इलाज हो रहा है। सूचना मिलने पर दिल्ली से लौटे पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली कुलपहाड़ में आरोपी कल्लू अहिरवार के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, धमकी, एससीएसटी एक्ट व पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाल महेेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना सोमवार की है। बुधवार की रात तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, एएसपी आरके गौतम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें