महोबा। मोहल्ला समदनगर निवासी रोहित (19) शराब का लती था। सोमवार की रात वह घर पर शराब पीकर आया और लेट गया। सुबह उसे अचेत देख परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी दौरान मौत हो गई।
डॉक्टरों ने जहर खाने से युवक की मौत होने की बात कही है। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखते हुए पुलिस को सूचना दी है। उधर घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा। (संवाद)