फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटी समेत सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटी समेत सात लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के इंदिरानगर निवासी गीतारानी अपनी बेटी कलावती के साथ आटो से बाजार सब्जी खरीदने जा रही थी। तभी रास्ते में आटो अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। जिससे कलावती व गीतारानी घायल हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसी तरह तहसील चरखारी के टोलासोयम गांव निवासी रामपाल अपनी पुत्री सोनम के साथ सोमवार की शाम किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में किसी वाहन की टक्कर से पिता-पुत्री घायल हो गए। वहीं काली पहाड़ी निवासी छोटीबहू , रतौली निवासी रामनारायण व राजेंद्र अन्य सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें