फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ किशोरी के अपहरण का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। खन्ना थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले अगवा हुई किशोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। थाने में तहरीर देने के बाद पांच दिन तक पुलिस पीड़ित परिवार को टहलाती रही। न्याय न मिलने पर किशोरी की मां ने एसपी की चौखट पहुंच गुहार लगाई। तब पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी एक मार्च की सुबह घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी एक युवक किशोरी को अपने साथ ले गया। किशोरी की मां ने थाना खन्ना में एक युवक पर पुत्री को अगवा करने का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस ने जांच की बात कहकर टहला दिया। चार दिन तक थाने के चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और न ही किशोरी की तलाश की। जिससे परेशान मां ने शनिवार को एसपी सुधा सिंह को शिकायती पत्र देकर न्याय की लगाई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद रविवार को अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष खन्ना राधेश्याम का कहना है कि जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। किशोरी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें