फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को जेल न भेजने पर आक्रोशित महिलाओं ने लगाया जाम

विज्ञापन
पनवाड़ी थाने के बाहर जाम लगाए महिलाएं। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी में रविवार को सड़क किनारे खेल रही बालिका की बाइक की टक्कर से मौत होने मामले में आरोपी बाइक सवार को जेल न भेजे जाने से आक्रोशित परिवार की महिलाओं व कस्बावासियों ने सोमवार को थाने के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आक्रोश देख पुलिस ने आरोपी को तत्काल जेल भेजा। तब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्बा पनवाड़ी के कोटपुरा निवासी रामेश्वर कुशवाहा की पुत्री पूर्वी (05) सड़क किनारे खेल रही थी। तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने बालिका को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। लोगों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। सोमवार को घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी को जेल न भेजे जाने से परिजन व रिश्तेदार भड़क गए। दोपहर करीब ढाई बजे परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी को जेल न भेजे जाने तक जाम न खोलने की जिद पर अड़े रहे।
परिजनों का आक्रोश देख थानाध्यक्ष शिवआसरे ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जिससे बाद महोबकंठ, अजनर व कुलपहाड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम लगाए लोग दुर्घटना के आरोपी पर हमला न कर दे इसको लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी का अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। तब करीब एक घंटे बाद साढ़े तीन बजे जाम खुल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालानी लिखा-पढ़ी में समय लगता है। जिसके चलते आरोपी को जेल भेजने में विलंब हुआ। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें