फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरोज से टकराई साइकिल, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। खेत की रखवाली करने जा रहे किसान की साइकिल से एक वनरोज टकरा गया। हादसे में किसान की मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के कठवरिया निवासी किशोरी लाल कुशवाहा (56) के पास दो एकड़ भूमि थी। साइकिल से खेत जाते समय सड़क पर दौड़कर आया वनरोज उससे टकरा गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद घर पहुंचने पर किसान की मौत हो गई। मृतक पर ग्रीनकार्ड से इंडियन बैंक का 70 हजार रुपये कर्ज था। उसके दोनों पुत्र व तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी पुत्री छाया की शादी 16 जून को होनी थी। किसान की मौत से पत्नी फूलारानी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे अब बेटी के हाथ पीले करने की चिंता सता रही है।
थाना खरेला के जरौली निवासी उमाकांत सोमवार की दोपहर गांव के ही नंदराम के साथ किसी कार्य से बाइक से पचपहरा गांव जा रहा था। तभी लाड़पुर गांव के समीप सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत होने से बाइक सवार घायल हो गए। इसी तरह बिलवई गांव निवासी महेंद्र , राठ निवासी रामकुमार, गहरौली निवासी ललतिया, बुढ़ेरा निवासी विक्रम व बांदा निवासी शिफा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से महेंद्र, शिफा, उमाकांत व नंदराम की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें