फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
पनवाड़ी थाने में कार्रवाई की मांग करते परिजन। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। पहाड़िया-पनवाड़ी मार्ग में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बहन के घर जा रहे बाइक सवार की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के छिबौली गांव निवासी प्रमोद (38) सोमवार को अपनी बहन मन्नादेवी के यहां पहाड़िया गांव बाइक से आ रहा था। गांव से एक किलोमीटर पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर चोटें आईं। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसेे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की बहन के ससुर मिहीलाल ने बताया कि प्रमोद न्यायालय में चल रहे एक मामले में पेरोकारी कर रहा था। उसी संबंध में वह गांव आ रहा था। आरोप लगाया कि विपक्षी लोगों ने जानबूझकर गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी उसे धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव में खेत की रखवाली करके घर लौट रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। लाड़पुर गांव निवासी परशुराम (40) रविवार की शाम खेत की रखवाली कर पैदल घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव से करीब एक किली पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरुरू कर दी है।
मृतक की हुई शिनाख्त
क्रेन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करा ली है। साइकिल सवार बबलू श्रीवास (35) जरौली खरेला का निवासी था। मृतक के पुत्र रामसेवक ने बताया कि उसका पुत्र बबलू 15 सालों से कस्बा कबरई में रहकर एक क्रशर प्लांट में काम करता था। रविवार की देर शाम साइकिल से घर जाते समय कबरई के बांदा तिराहे समीप क्रेन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक की पत्नी करहइया, एक पुत्री पूजा और तीन पुत्र रोहित, अजय व छोटू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें