फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत इंजेक्शन से वृद्ध की मौत का आरोप, परिजनों ने घेरा थाना

विज्ञापन
मृतक जमुना प्रसाद की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने आए वृद्घ की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर गुस्साए परिजन व ग्रामीण ट्रैक्टर में शव रखकर थाने पहुंच और घेराव कर लिया। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के परापांतर गांव निवासी जमुना प्रसाद (60) के घुटनों में दर्द पर बुधवार शाम पुत्र अमर सिंह इलाज कराने के लिए कस्बा पनवाड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में गया था। बेटे का आरोप है कि डॉक्टर ने पिता के कूल्हे में दो इंजेक्शन लगाए और घर जाने की सलाह दी। घर पहुंचते ही पिता को बेचैनी होने लगी और पूरे शरीर में फुंसी निकल आईं। वह आनन-फानन दोबारा इलाज के लिए पहुंचा लेकिन डॉक्टर ने देखने से इंकार कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
गुरुवार सुबह परिजनों ने थाना पनवाड़ी पहुंच डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हंगामा किया लेकिन पनवाड़ी पुलिस ने मामला महोबकंठ थाने का बताकर कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में आक्रोशित परिजन व ग्रामीण ट्रैक्टर में शव रखकर थाना पनवाड़ी पहुंच गए और थाने का घेराव करते हुए दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मामला बढ़ता देख पनवाड़ी पुलिस ने महोबकंठ थाने की पुलिस बुलाकर कार्रवाई का भरोसा दिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तब मामला शांत हुआ। मृतक के भांजे छत्रपाल ने पनवाड़ी पुलिस पर जबरन तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी शिवआसरे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी का कोई भी नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं है। मामला संज्ञान में आया है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. सुधाकर प्रसाद पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें