फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी दरोगा व सिपाही की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में जेल में निरुद्घ आरोपी दरोगा देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई टल गई। उच्च न्यायालय इलाहाबाद में इससे पहले आरोपी दरोगा की जमानत याचिका पर 17 फरवरी को सुनवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था। अगले दिन आठ सितंबर को वह अपनी गाड़ी में गोली लगने से घायल मिले थे और 13 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। एसआईटी की जांच में मामला आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने व भ्रष्टाचार का पाया था। जिसके आधार पर तत्कालीन एसपी, तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देेवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव व दो व्यापारियों सुरेश सोनी और ब्रह्मदत्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेजा था जबकि मुख्य आरोपी एक लाख का इनामी आईपीएस अभी भी फरार है।
पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी दरोगा देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी। जो नहीं हो सकी। अधिवक्ता ने बताया कि सुनवाई के लिए अगली तारीख अभी निश्चित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें