फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

856 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। द्वितीय प्रशिक्षण के तृतीय दिन राजकीय पॉलिटेक्निक महोबा में आज 216 पोलिंग पार्टियों के 856 कार्मिकों को विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रथम पाली में कार्मिकों की उपस्थिति शतप्रतिशत रही, द्वितीय पाली में कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से अनुपस्थित रहे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान में लगे सभी कार्मिक अपना बूस्टर डोज अनिवार्य रूप से ले लें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान कार्मिक निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम संचालन आदि के बारे में अच्छी तरह से जान लें। उन्होंने अपने समक्ष कई कार्मिकों से ईवीएम मशीन का संचालन करवाया और प्रशिक्षण को परखा। इस दौरान प्रभारी कार्मिक डॉ. हरिचरन सिंह, प्रभारी प्रशिक्षण चित्रसेन सिंह, एसडीम सदर जितेंद्र सिंह, सूचना अधिकारी सतीश यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें