फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कबड्डी में देवगनपुरा, पुरूष में स्वासा बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर ब्लॉक के बछेछरखुर्द गांव में गुरुवार को महिला कबड्डी व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच संपन्न हुआ। महिला कबड्डी का फाइनल देवगनपुरा पनवाड़ी टीम ने जीता और उपविजेता टीम अंडवारा रही। वहीं, पुरुष कबड्डी के फाइनल मैच स्वासा और बछेछर कलां की टीम के बीच हुआ जिसमें स्वासा विजेता बनी।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडवारा, दादरी, देवगनपुरा, पनवाड़ी आदि गांव की महिला कबड्डी टीमों ने भाग लिया। पुरुष कबड्डी में बछेछर खुर्द,बेरी,स्वासा, नरेड़ी आदि टीमों ने भाग लिया। जिसमें पुरुष कबड्डी की विजेता टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 3100 रुपये नगद व ट्रॉफी दी गई। महिला कबड्डी का फाइनल मैच जीतने वाली टीम को 3100 रुपये नकद व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 2100 रुपये नकद व ट्रॉफी देकर हौसलाफजाई की गई।
शुक्रवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कमेंट्री व मंच संचालन दिनेश पांचाल गोरखा ने किया। रेफरी की भूमिका प्रेम सिंह यादव, बद्री प्रसाद सेन, प्रदीप राजपूत ने निभाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह यादव ,अनूप, पूर्व प्रधान टीकम सिंह, गुलाब सिंह यादव, जितेंद्र सिंह, राजा भैया सहित ग्रामीण व कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें