एसडीएम को ज्ञापन देने जाते ग्रामीण।
- फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद से जनता मुद्दों को लेकर मुखर होने लगी है। पांच साल में सड़क नहीं बनने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को चरखारी विकासखंड के ब्रजपुर, महाराजपुरा, गोपालपुरा के 50 ग्रामीण अपने इलाके की सड़क की मांग को लेकर उप जिला अधिकारी पीयूष जायसवाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से महाराजपुर से रेपुरा तक तीन किलोमीटर सड़क बनवाई जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पांच साल में सड़क नहीं बन सकी है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इसको लेकर जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी गुहार लगाई जा चुकी है। अगर सड़क नहीं बनी तो वह मतदान से जवाब देंगे। उप जिलाधिकारी पीयूष जायसवाल ने विकास कार्यों को लेकर आश्वस्त किया। साथ ही कहा कि सभी लोग अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।