खिलाड़ी हरपाल सिंह को पुरस्कृत करते समाजसेवी।
- फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर के स्यावन गांव में चल रहे बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को एक मुकाबला खेला गया। जिसमें श्रीनगर ने बमनौरा टीम को सात विकेट से हराया।
क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे सुपर लीग मैच में श्रीनगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बमनौरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में आठ विकेट खोकर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीनगर टीम की शुरुआत बेहतर रही। टीम ने छह ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिससे श्रीनगर की टीम सात विकेट से विजेता चुनी गई। गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले श्रीनगर टीम के खिलाड़ी हरपाल सिह मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिसे समाजसेवी देशराज प्रजापति ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मैच देखने के लिए ग्राउंड के चारों ओर खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी रही।