फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम्हौरीकाजी गोशाला में चार गोवंशों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई(महोबा)। बारिश व ठंड से बचाव के इंतजाम न होने से गोशाला में मवेशी दम तोड़ रहे हैं। ब्लॉक कबरई के बम्हौरीकाजी गांव में संचालित गोशाला में चार गोवंशों की मौत हो गई जबकि कई पशु बीमार हैं। गोवंशों की मौत होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बम्हौरीकाजी में अस्थायी गोशाला का संचालन किया जा रहा है। खुले मैदान को चारों ओर से कटीले तारों से घेरकर गोवंशों को रखा जा रहा है। गोशाला में बारिश व ठंड से पशुओं को बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। दो दिन से जिले में लगातार बारिश हो रही है। जिससे पूरी गोशाला में कीचड़ हो गया और गोवंश भीग रहे हैं। भीषण ठंड व बारिश के चलते गोशाला में चार गोवंशों की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में पशुओं के लिए भूसा-चारा की भी व्यवस्था नहीं है।
ग्राम प्रधान पति रामदयाल श्रीवास ने बताया कि गोशाला में 200 गोवंश संरक्षित हैं। छाया की व्यवस्था न होने व बारिश होने के चलते सभी गोवंशों को रात में खुला छोड़ दिया जाता है। सचिव हरिवंश अनुरागी का कहना है कि खुले मैदान को कटीले तारों से घेरकर गोशाला संचालित की जा रही है। शासन से बजट न आने के चलते गोवंशों के लिए छाया व भूसा-चारा की सही व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जिससे गोवंशों की मौत हुई है। बताया कि मृत गोवंशों के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

करंट से दो गोवंशों की मौत, युवक झुलसा
महोबा/श्रीनगर संवाद के अनुसार विद्युत करंट की चपेट में आने से दो गोवंशों की मौत हो गई जबकि एक युवक झुलस गया। शहर के मोहल्ला नैकानापुरा में विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी है। इसी तरह कस्बा श्रीनगर के बस स्टैंड स्थित कपड़ा दुकान के बाहर लगे टिनशेड के खंभों में बारिश के चलते करंट उतर आया। जैसे ही बारिश के दौरान एक गाय व कस्बा निवासी युवक बृजेंद्र राठौर टिनशेड के नीचे पहुंचे तो पोल छूते ही करंट की चपेट में आ गए। जिससे गाय की मौत हो गई जबकि युवक झुलस गया। उसे इलाज के लिए पीएचसी भेज गया। दुकानदार ने सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें