फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। विधानसभा क्षेत्र महोबा के बुंदेलखंड विकास निधि (जिलांश) योजना अंतर्गत 45 विभिन्न परियोजनाओं का सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने फीता काटकर शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उक्त परियोजनाओं में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के कीचड़ भरे खराब रास्तो में आर.सी.सी. व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की जनता को खराब सड़कों से मुक्ति मिल सकेगी। विभिन्न परियोजनाओं का जल्द से जल्द काम पूर्ण करने के लिए संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता विपिन कुमार, हरवंश शुक्ला, मनोज लभेरिया, रोहित शर्मा, बालेन्द्र मिश्रा, अवधेश सोनी, सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें