फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के पदाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिले के एकमात्र राजकीय महाविद्यालय में विकास और राजकीय पॉलिटेक्निक की भौतिक स्थिति जर्जर होने व छात्र-छात्राओं की अन्य समस्याओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नापूर्णा देेवी यादव को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक हिमांशु कश्यप, आदित्य निगम, नवनीत साहू, अभिषेक श्रीवास, आयुष आदि ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे ज्ञापन में बताया कि बुंदेलखंड का महोबा अति पिछड़े जिले में शुमार है। डिग्री कॉलेज में 3,200 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। उन्होंने छात्रों के लिए बीए की समाजशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, संगीत, एमए की हिंदी, राजनीतिशास्त्र, शारीरिक शिक्षा और एमएससी की मैथ व बॉटनी में प्रवक्ताओं के पद सृजित किए जाने मांग की।
बताया कि पॉलिटेक्निक की भौतिक स्थिति अत्यंत जर्जर है। जिससे बरसात के मौसम में छत की सीलिंग से पानी का रिसाव होता है। कक्षाओं के बोर्ड उखड़े हैं, जिससे छात्रों को पढ़ने में दिक्कत होती है। उन्होंने शिक्षकों की कमी को पूरा कराने, उखड़े हुए गेट दुरुस्त कराने व स्मार्ट क्लासों में प्रोजेक्टर व माइक से पढ़ाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें