फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी और कोरोना दोनों ही संक्रामक

विज्ञापन
कएलडीपी इंटर कॉलेज में छात्रों को जागरुक करते नरेंद्र सिंह। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। टीबी और कोरोना दोनों ही संक्रमण से फैलते हैं। यह जानकारी चरखरी ब्लॉक के रेवई गांव में स्व. के.एल.डी.पी. इंटर कॉलेज में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के जिला समन्वयक नरेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने छात्र-छात्राओें को टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 तक देश से टीबी को समाप्त करने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव आइकोनिक वीक आफ हेल्थ के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम 9 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं अपने परिवार व करीबी लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि टीबी मरीज के कोरोना की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है।
इस मौके पर कालेज प्रबंधक साकेत त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी सहित क्षय रोग विभाग के पीपीएम प्रभात बाबू, एसटीएस शैलेंद्र दीक्षित व सलिल खरे, आफताब अहमद व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने बताया कि वर्ष 2021 में 1230 टीबी मरीजों को चिह्नित किया गया है। वर्ष 2020 तक के 1155 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें