महोबा। बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका यादव ने अखिल भारतीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके जिले का नाम रोशन किया है। शिमला में प्रदेश स्तरीय टीम उपविजेता रही।
31 दिसंबर को अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. राममनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय गुरसराय झांसी में प्रतिभाग किया था। जहां प्रियंका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। जिस पर उसका चयन अखिल भारतीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया। तीन से पांच जनवरी के बीच अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शिमला में हुआ। जहां पर प्रदेश स्तरीय टीम में शामिल प्रियंका यादव की टीम फाइनल मुकाबले में पटियाला टीम से पांच अंकों से हारकर उपविजेता रही। कॉलेज के प्राचार्य उमाकांत त्रिपाठी ने छात्रा की इस कामयाबी पर बधाई दी।