परिवार परामर्श केंद्र में मामलों की सुनवाई करते सीओ
- फोटो : MAHOBA
महोबा। सीओ सिटी रामप्रवेश राय की अध्यक्षता में गुरुवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। जिसमें आठ मामले आए। पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर चार परिवारों का आपसी समझौता कराकर खुशी-खुशी वापस घर भेजा गया। शेष चार अन्य मामलों में अगली तारीख दी गई।
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में सदस्यों ने लंबे समय से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी के मामलों को सुना। सुदीक्षा पत्नी रविंद्र निवासी सलारपुर, काजल पत्नी प्रीतम निवासी रायकोट, कल्पना सोनी पत्नी प्रदीप निवासी शेखूनगर व सुनीता पत्नी जगदीश प्रसाद निवासी भटीपुरा के मामलों का आपसी समझौता कराकर परिवारों को बिखरने से बचाया। शेष मामलों में आपसी सहमति न बन पाने के चलते उन्हें अगली तारीख दी गई।
इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह, एंटी रोमियो प्रभारी रचना सिंह, महिला थानाध्यक्ष शिल्पी शुक्ला, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, नेहा चंसौरिया, मोहम्मद हनीफ आदि मौजूद रहे।