फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य के आदेश पर डेढ़ माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। महिला और उसकी बेटी के साथ घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने पहुंचकर महिला ने शिकायत की थी। जिस पर सदस्य ने सीओ को मामला दर्ज कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

13 जुलाई को कस्बे के आजाद नगर निवासी सरोज गुप्ता की पत्नी उर्मिला गुप्ता व उसकी 21 वर्षीय बेटी स्वाती घर पर अकेली थी, दोपहर करीब दो बजे मोहल्ले के ही चार लोगों ने उनके घर में घुसकर मां बेटी के साथ लाठी-डंडे से मारपीट कर उर्मिला गुप्ता का हाथ तोड़ दिया था। बेटी के शरीर पर भी गंभीर चोटें आईं थीं। पीड़िता द्वारा उसी दिन थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी गई थी किन्तु थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थाने में सुनवाई न होने पर 30 जुलाई को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री,महिला आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित शासन प्रशासन के कई उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की मांग की थी।
बुधवार के दिन जनपद आईं राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता से पीड़िता ने अपनी समस्या बताई, पीड़िता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी रामप्रवेश राय को पीड़ित महिला उर्मिला गुप्ता की रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई के आदेश दिए। क्षेत्राधिकारी रामप्रवेश राय ने थाना पुलिस को आदेशित कर पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों प्रेमबाबू, रामबालक, कौशिल्या व राजबाबू कुशवाहा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें