फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर नल योजना के दो कर्मचारियों को पीटकर 80 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। हर घर नल योजना के कार्यस्थल प्रभारियों को मारपीट कर 80 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूट लिया। दोनों पीड़ितों ने कोतवाली चरखारी में तहरीर देकर पूरी घटना बताई। असलहे के बल पर लूटपाट किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में हर घर नल योजना के तहत सभी ब्लॉकों में युद्धस्तर पर काम चल रहा है। कोतवाली कुलपहाड़ के पनारा गांव निवासी शिवम सिंह व गजेंद्र हर घर नल योजना के कार्यस्थल प्रभारी हैं। बुधवार की शाम दोनों थाना पनवाड़ी के भरवारा गांव से ठेकेदार से 80 हजार रुपये की नगदी लेकर अपनी कार्यस्थल पर जा रहे थे। दमदमा कोतवाली चरखारी से जा रहे थे। तभी अनघौरा गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे। छह से अधिक लोगों ने बाइक रोककर दोनों कर्मचारियों की मारपीट कर दी और जेब में पड़ी 80 हजार रुपये की नगदी व दो मोबाइल लूट लिए।
इस घटना के बाद आरोपियों ने अनघौरा निवासी शराब ठेकेदार मुकेश के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल को इलाज के लिए सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि घटनास्थल पर टीमें भेजी गई हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें