पुलिस लाइन के निरीक्षण में निर्देश देते एसपी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। भोजनालय में एसपी ने भोजन की गुणवत्ता परखते हुए और बेहतर करने के निर्देश दिए। कहा कि सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
एसपी ने पुलिस लाइन पहुंच परेड की सलामी ली। इसके बाद परिवहन शाखा का निरीक्षण कर खड़े वाहनों को देखा। पुलिस लाइन स्थित आवासों व बैरकों में मौजूद कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवन व महिला हॉस्टल का निरीक्षण कर ठेकेदार को तेजी से काम कराने और खिड़की-दरवाजे लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ लाइन उमेशचंद्र, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह, पीआरओ राजेश मौर्य के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।