फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप कारागार से नैनी जेल भेजे गए 20 सजायाफ्ता कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उप कारागार में दस वर्ष से अधिक की सजा भुगत रहे 20 कैदियों को रविवार को नैनी जेल स्थानांतरित किया गया। इनमें हत्या, दुष्कर्म सहित अन्य मामलों के कैदी शामिल हैं।
विज्ञापन

उप कारागार में 175 कैदियों व बंदियों की क्षमता है। इसके सापेक्ष वर्तमान में 500 बंदी निरुद्ध हैं। रविवार को जेलर बीएन मिश्रा के निर्देश पर पुलिस फोर्स की निगरानी में 20 कैदियों को केंद्रीय कारागार नैनी कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया। उप कारागार में इस समय 60 कैदी ऐसे हैं, जो दस साल या इससे अधिक की सजा भुगत रहे हैं। कैदियों को केंद्रीय कारागार भेजा जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते कैदियों को स्थानांतरित नहीं किया गया। सभी को कोरोना टीका लगने के बाद 20 कैदियों को नैनी जेल भेजा गया। जेलर ने बताया कि शेष कैदियों को बाद में नैनी जेल स्थानांतरित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें