फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 169 मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों में शिविरों के आयोजन किए गए। जिसमें मरीजों का चेकअप कर निशुल्क दवाएं दी गईं। मेले में 169 मरीजों की जांच हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र खमा में डॉ. प्रेमनारायण शर्मा, डॉ. मनोज कुशवाहा, फॉर्मासिस्ट शैलेंद्र सिंह, एलटी मनोज रावत व वीरवती और एएनएम शोभा मिश्रा ने मरीजों का उपचार किया। 63 मरीजों की जांच हुई। साथ ही 15 लोगों को खासी-जुकाम होने पर कोविड जांच कराई गई। अकौना स्वास्थ्य मेले में 52 मरीजों का इलाज हुआ और आठ लोगों की कोरोना जांच की गई। इस दौरान डॉ. आशुतोष सोनी, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. रवि कुमार, एलटी प्रवीण कुमार मौजूद रहे। अजनर स्वास्थ्य मेले में 54 मरीजों का चेकअप हुआ और 23 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। डॉ. धीरेंद्र पाल, स्टाफ नर्स भगवती देवी व एएनएम नीतू ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें