फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर सतरंगी रोशनी से जगमग हुए घर-आंगन

विज्ञापन
शेखनपुरा स्थित लक्ष्मी माता पंडाल में दिवाली पर्व पर पूजा-अर्चना करते भक्त। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। रोशनी का पर्व दिवाली जिले में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त पर लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से गणेश-लक्ष्मी की पूजा-आराधना कर खुशहाली की कामना की। शाम ढलते ही दीयों की रोशनी व आतिशी नजारों से धरती व आसमान जगमगा उठे। देर रात तक घरों के बाहर लोग पटाखे व फुलझड़ी जलाकर दिवाली के जश्न में डूबे रहे।
विज्ञापन

दिवाली पर सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। लोगों ने मिठाई की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा पूजा सामग्री खरीदने के लिए देर शाम तक बाजार में भीड़ नजर आई। इसके अलावा घरों को सजाने का सिलसिला पूरे दिन चला। महिलाओं व किशोरियों ने घरों के दरवाजे पर आकर्षक रंगोली सजाई। शाम ढलते ही शुभ मुहूर्त पर घरों व प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश का विधि-विधान से पूजन किया गया। शहर के शक्ति पीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, सिंहवाहिनी समेत सभी मंदिर दीपकों व झालरों की रोशनी से जगमग रहे। शाम से शुरु हुई आतिशबाजी देर रात तक चली। बच्चों ने अनारदाना, फुलझड़ी जलाकर खुशी मनाई तो युवाओं ने आसमान में सतरंगी नजारा बिखेरने वाली आतिशबाजी का लुत्फ उठाया।
अन्नकूट भोज आज
महोबा। किराना व्यापार मंडल के तत्वावधान में पांच नवंबर को शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में अन्नकूट भोज का आयोजन होगा। संरक्षक भागीरथ नगायच, सुरेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अन्नकूट भोज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। वहीं दिवाली की परेवा को मौनियां मोर पंखों के साथ मंदिरों का भ्रमण करेंगे। जगह-जगह दिवारी नृत्य का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें