फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा व दो चचेरे भाइयों के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के जखा गांव में गोली लगने से किसान की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में जमीन के बंटवारे की खुन्नस सामने आई है। मृतक की मां की तहरीर पर चाचा व दो चचेरे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जखा गांव निवासी अवधेश (32) खेती-किसानी करता था। रविवार की सुबह अवधेश का शव गांव के बाहर सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा मिला था। मृतक के सिर पर गोली धंसी थी और समीप में ही तमंचा पड़ा था। मृतक की मां रामदेवी ने आरोप लगाया कि ससुर श्यामलाल ने कुछ जमीन उसके पुत्र अवधेश के नाम कर दी थी। जिस पर अवधेश का चाचा व चचेरे भाई खुन्नस मानने लगे थे। इसी के चलते उसकी गोली मारकर हत्या की गई है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक के चाचा बृजनंदन, चचेरे भाई दीनदयाल व नवल के खिलाफ हत्या व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें