फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: एक लाख रुपये न देने पर पति के सिर पर सवार हुआ खून, पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दी दर्दनाक मौत

Mon, 18 Oct 2021 10:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
घटना के बाद बदहवास परिजन और मासूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा के श्रीनगर में रुपये न देने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सिजहरी गांव के छिदू कुशवाहा (64 ) पत्नी परमी (60) के साथ गांव के बाहर खेत में बने मकान में रहता था। साथ में ही बहू फूल कुमारी एवं पुत्र परशुराम भी बच्चों समेत रहते है। पुत्र मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम जयोराहा में खेती किसानी करता था।

पति एवं पुत्र खेती एवं काम करने से जो पैसा बचा था पत्नी के साथ जाकर बैंक में जमा कर देता था। 2 दिन पूर्व पति सिद्धू ने पत्नी से 1 लाख रुपए की मांग की तो पत्नी ने असमर्थता जताते हुए कहा कि इतना रुपया नहीं है। इस पर दोनों में अनबन हो गई।
विज्ञापन


रविवार की रात करीब 11 बजे परमी अपने नाती चंद्रभान के साथ छत पर सो रही थी कि अचानक पति छत पर चढ़ गया और सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिए। घटना के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका के पुत्र परशुराम ने अपने पिता के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें