फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरियों समेत सात लोगों ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दो किशोरियों समेत सात लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जनपद छतरपुर के बारीगढ़ गांव निवासी शिवप्रसाद की पुत्री निर्जला (15) की रविवार की दोपहर किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसी तरह बोरा निवासी अर्चना (16), बारीगढ़ निवासी आकाश (20), रतौली निवासी रामबाबू (21), कल्याण सागर निवासी गजेंद्र (23), रामनगर निवासी प्रदीप (28) व सतारी निवासी रविंद्र (30) ने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें