फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: होटल के कमरे में युवक का नग्नावस्था में मिला शव, कमरे के अंदर से बंद मिली कुंडी

Fri, 20 Aug 2021 03:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

शुक्रवार की सुबह कमरा बंद होने पर होटल मालिक ने कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई आहट न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा के एक होटल में दो दिन से ठहरे युवक का शव नग्नावस्था में बरामद होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। कमरे व मृतक के मुंह से सल्फास की गंध आने से आशंका जताई जा रही है कि युवक ने सल्फास खाकर जान दी।
विज्ञापन


महोबा के गांधी नगर निवासी 24 वर्षीय आदेश गुप्ता शहर के नायाब रेजीडेंसी में 18 अगस्त की रात कमरा नंबर 112 में रुका था। शुक्रवार की सुबह कमरा बंद होने पर होटल मालिक ने कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई आहट न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। घटना को लेकर सीओ राम प्रवेश राय और कोतवाल बलराम सिंह ने मौके पहुंच कर जांच की है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए होटल मालिक और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें