फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर बने अवैध मकानों पर गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लाक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत अलीपुरा के मजरा सरगपुरा में एंटी भूमाफिया टीम ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने तीन मकानों को बुलडोजर चलवाकर गिरवा दिया, जबकि छह अन्य कब्जाधारकों को दो दिन के अंदर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एंटी भू-माफिया टीम के प्रभारी विजय कुमार सैनी के नेतृत्व में हरीनारायण सिंह, लेखपाल मेघा, हरवंश, सत्येंद्र आदि ने थाना पुलिस के सहयोग से सरकारी भूमि पर बने मकानों को बुलडोजर से गिरवा दिया। टीम प्रभारी ने बताया कि शासन के निर्देेश पर कार्रवाई की जा रही है।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर कब्जा हटवाए जाने से परेशान श्रीपत, चंद्रभान आदि ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन द्वारा उन्हें पूर्व में आवास दिया गया था। अब उनके मकानों को गिराकर बेघर किया जा रहा है। वह मजदूरी पेशा वाले व्यक्ति है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से पहले दूसरे स्थान पर उनकी व्यवस्था करने और बाद में कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें