चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी गयाप्रसाद सैनी (47) रविवार की शाम खेत की रखवाली कर रहा था। समीप में ही बकरियां चर रहीं थी। तभी बारिश शुरु हो गई। जिससे किसान पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।
तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से गयाप्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना से मृतक के पुत्र राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। (संवाद)