महोबा। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा दिनेश कुमार सिंह ने मंडल के समस्त जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र जारी किया है। जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सीएचसी पीएचसी में प्रभारी के आवास पर ठहरने के निर्देश दिए हैं।
पत्र में कहा कि यदि कोई सीएचसी और पीएचसी का प्रभारी अपने आवास पर नहीं रुकता है तो उसका चार्ज हटा दिया जाए। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं। इसको लेकर भ्रमण कर जांच की जाएगी। (संवाद)