फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राणवायु की नहीं होगी किल्लत, तीनों ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिले के तीनों ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गए हैं। अब ऑक्सीजन की कमी के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्लांट को संचालित करने के लिए स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिन्हा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर जनपद में जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और कोविड अस्पताल एल-2 श्रीनगर में मई माह में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण का काम शुरू किया गया था। अब यह तीनों प्लांट पूरी तरह से तैयार हैं। प्लांट का संचालन और देखरेख करने के लिए स्टाफ को भी प्रशिक्षण मिल चुका है।
सीएमओ ने बताया कि जिला पुरुष अस्पताल और श्रीनगर अस्पताल में 500-500 एलएमपी और जिला महिला अस्पताल में 333 एलएमपी क्षमता तक ऑक्सीजन का उत्पादन कर स्टोर किया जा सकता है। जिला पुरुष अस्पताल में 100 बेड और जिला महिला अस्पताल व श्रीनगर में 50-50 बेड में इसकी आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें